फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये करेंगे अनुराग जब बेटी हीरोइन बनना चाहेगी, वत्सल सेठ ने तैमूर को स्टार बनाने वालों पर साधा निशाना

Tue, 28 Jul 2020 04:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुराग कश्यप, वत्सल सेठ, दिव्या दत्ता, रणवीर शौरी - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उपजे वंशवाद, खेमेबाजी, गुटबाजी, पक्षपात जैसे मुद्दों पर बहस अब भी जारी है। इसका हिस्सा दूसरे कलाकार भी बन रहे हैं। वत्सल सेठ को तैमूर के हर तरफ दिखते फोटोग्राफ्स और वीडियो पर एतराज है। विजय वर्मा अपनी फिल्म गली ब्वॉय को लगातार निशाना बनाए जाने से उकता गए हैं। रणवीर शौरी की फायरिंग अब भी जारी है और अब दिव्या दत्ता भी बता रही हैं कि खेमेबाजी के चलते तमाम फिल्में उनके हाथ से निकल गईं। और, इस सबके बीच अनुराग कश्यप ने खुलासा इस बात का किया है कि वह क्या करेंगे, जब उनकी बेटी हीरोइन बनने की ख्वाहिश जताएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
vatsal seth
तैमूर पर वत्सल का निशाना
अभिनेता वत्सल सेठ ने भी वंशवाद के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा, 'तैमूर एक बच्चा है। देखिए उसके लिए लोग अभी से कैसे पागल हैं। उसका फोटो दिखाओ वीडियो दिखाओ। अगर आप तैमूर को देखने के लिए इस समय बेताब हैं तो इसका मतलब तो यही हुआ कि कल को आप उसे बड़ी स्क्रीन पर भी देखना चाहेंगे। अगर वह बड़ा होकर एक अभिनेता बन जाता है तो फिर आपको वंशवाद के खिलाफ आवाज उठाने का कोई हक नहीं है। हर माता-पिता अपने बच्चे का समर्थन करना ही चाहते हैं। चाहे वह आर्थिक रूप से हो, चाहे नैतिक रूप से।'
विज्ञापन

3 of 7
विजय वर्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
विजय वर्मा को गुस्सा क्यों आता है!
हिंदी सिनेमा में होने वाले पुरस्कार समारोहों की धांधली भी अब इन बहसों का एक नया मुद्दा है। इस पर अभिनेता विजय वर्मा का कहना है कि अगर फिल्म 'गली ब्वॉय' के लिए सारे पुरस्कार खरीदे गए हैं तो एक पुरस्कार सहायक कलाकार के रूप में उनके लिए भी खरीदा जाना चाहिए था। उनके हिसाब से इस फिल्म पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इसके अलावा उन्होंने भीतरी और बाहरी की बहस का हिस्सा बनने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह बहस सिर्फ अभी चल रही है लेकिन वह इस बहस को समझना चाहते हैं न कि इसका हिस्सा बनना।

4 of 7
रणवीर शौरी - फोटो : Social Media
कौन हैं ये भ्रष्ट बुड्ढे?
अभिनेता रणवीर शौरी भी मौजूदा बहसों का एक अहम हिस्सा हैं। तमाम बयानबाजी के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक बार फिर हिंदी सिनेमा में खेमेबाजी पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा, 'हिंदी सिनेमा में गुटबाजी मौजूद है जो मूल रूप से कुछ शक्तिशाली, भ्रष्ट और चालाक बुड्ढों की देन है। इसको कुछ युवा फिल्म निर्माता परस्पर आगे बढ़ा रहे हैं। इनको यह इंडस्ट्री विरासत में मिली है। उनका उद्देश्य इंडस्ट्री के पिरामिड पर शीर्ष पर बैठकर इस पूरे कामकाज पर नियंत्रण रखना और सितारों की जिंदगी का फैसला करना है।'
विज्ञापन

5 of 7
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या ने याद किया पुराना दर्द
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी इस फिल्म जगत में अपने साथ हुई बेईमानी के बारे में बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि उनके साथ कई बार ऐसा हुआ है कि अंतिम क्षणों में उनका किरदार किसी और को दे दिया गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही मन को दुखाने वाली भावना है कि कोई भी आता है या आपको फोन करता है और कहता है कि आपकी जगह पर इस फिल्म में अब किसी और को ले लिया गया है। मैं इस तरह कई फिल्मों में अंतिम क्षणों में बाहर कर दी गई हूं। ऐसे मौके पर आपको बहुत बुरा लगता है और आप असहाय महसूस करते हैं। क्योंकि, आप जानते हैं कि आप उस किरदार में बहुत अच्छे हो सकते थे।'
विज्ञापन

6 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media
और, जब आलिया बनना चाहेगी हीरोइन
फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी वंशवाद पर अपनी बेटी को लेकर एक बात कही है। उनका कहना है कि अगर उनकी बेटी आलिया एक अभिनेत्री बनना चाहती है तो उसे इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। ऑडिशन देना पड़ेगा और अपने लिए किरदार जीतना पड़ेगा। वह कहते हैं कि वह एक वयस्क लड़की है जो अपना मार्ग स्वयं चुनेगी। वह जो भी करेगी उसे पहले सीखना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि एक दिन वह सुबह उठेगी और उठते ही बोलेगी कि उसे एक अभिनेत्री बनना है। अनुराग का कहना है कि वह कोई ऐसी पटकथा नहीं लिखेंगे जिसमें वह फिट हो सके। आलिया एक शहरी लड़की है। अनुराग की तरह वह गली में नहीं पली बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
बता दें कि पिछले महीने की 14 तारीख को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाया गया था। पुलिस के अनुसार उन्होंने अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। इस मामले में पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। इसके साथ ही जारी है सुशांत की मौत के बाद जन्मे इन मुद्दों पर बहस।

पढ़ें: किसी को फिल्म से निकाला तो किसी की इमेज खराब करने की हुई कोशिश, जानें नेपोटिज्म पर क्यो बोले सेलेब्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें