फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज का नया गाना रिलीज, हिलाकर रख देगा ये 'पैंतरा'

Sat, 02 Dec 2017 09:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
anurag kashyap
अनुराग कश्यप एक बार फिर अपना 'पैंतरा' दिखाने वाले हैं। अनुराग कश्यप की फिल्मों की तरह उनके गाने भी एकदम अलग होते हैं। अंदर तक हिला के रख देते हैं। चाहे वो 'ब्लैक फ्राइडे हो', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'। इस बार वो लेकर आए हैं फिल्म 'मुक्काबाज' का पहला गाना 'पैंतरा'।
विज्ञापन

2 of 5
mukkabaaz - फोटो : mukkabaaz
“ज्यादा इम्पोर्टेंट है तुम किसको जानते हो, किसको पहचानते हो, कौन तुमको जानता है, कौन तुमको मानता है। किसका बीवी, बच्चा तुम्हारा फैन है, और बड़े घर की कन्या पटाने वाला फंडा तो हैइय्यै है। इसको कहते हैं पैंतरा।” गाने की लाइन से जाहिर होता है अनुराग फिल्म में ना केवल मुक्केबाजी के बारे में बात करने वाले बल्कि यूपी में घुसी पड़ी जाति व्यवस्था और सामंती व्यवस्था पर खुलकर सवाल उठाती है। फिल्म की कहानी यूपी के बरेली की है।
विज्ञापन

3 of 5
mukkabaaz - फोटो : mukkabaaz
इरोज इंटरटेनमेंट ने फिल्म का गाना रिलीज किया है, इसे गाया न्यूक्लेया ने है जबकि गाने के हिंदी रैप को डिवाइन ने गाया है। विनीत सिंह ने लिरिक्स लिखे हैं। विनीत फिल्म में मुख्य किरदार भी निभा रहे हैं। अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में भी विनीत सिंह नजर आए थे। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर रचित अरोड़ा हैं।
  Aa gaya hamara "Paintra" .. https://t.co/NtRFzRpMfO — Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) December 1, 2017

 

4 of 5
mukkabaaz - फोटो : mukkabaaz
फिल्म में विनीत सिंह के अलावा एक्टर जिम्मी शेरगिल और रवि किशन भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, मधु मंटेना, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और अुनराग कश्यप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anurag kashyap - फोटो : ani
'मुक्काबाज' को पहले ही मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। फिल्म की काफी तारीफ भी हुई। इसके अलावा टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में इसे दिखाया जा चुका है। पहले फिल्म 'मुक्काबाज' 10 नवंबर को रिलीज होनी वाली थी लेकिन अब यह अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें