फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA का विरोध अनुराग कश्यप को पड़ा भारी? ट्विटर फॉलोअर्स घटे

Sun, 22 Dec 2019 12:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
देश के कई हिस्सों में CAA और NRC का विरोध हो रहा है। इसी विरोध पर बॉलीवुड लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप कुछ दिनों से लगातार देश के हालातों को लेकर ट्वीट कर रहे थे।  एक रिपोर्ट के अनुसार अनुराग के ट्विटर पर फॉलोअर्स अचानक कम हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अनुराग के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं। इसे लेकर अनुराग ने भी ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'और ट्विटर ने मेरे फॉलोअर्स को काफी कम कर दिया है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
anurag kashyap - फोटो : social media
अनुराग के इस ट्वीट के बाद लगातार उनके प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ फॉलोअर्स ने अनुराग को बताया कि वो उन्हें फॉलो करते थे लेकिन उनके अकाउंट से उन्हें खुद-ब-खुद अनफॉलो कर दिया गया।
 

4 of 5
Anurag Kashyap
देशभर के हालातों को लेकर ट्वीट कर अनुराग ट्रोलर्स का भी निशाना बनते रहे हैं। हाल ही में अनुराग ने एक ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल हाल ही में एक ट्रोलर ने लिखा था, 'तू अगली फिल्म तो निकाल चिच्चा, तेरा और तेरी फिल्मों का वो हश्र होगा कि बाकी की बची जिन्दगी तू बस नौटंकी में ही काम करेगा।' इस ट्रोलर को जवाब देते हुए अनुराग ने लिखा, 'फ़िल्म बनाना इकलौता काम नहीं है दुनिया में। हमें पकौड़े तलना भी आता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap
बता दें कि अनुराग कश्यप ने इस साल अगस्त में ट्विटर को अलविदा कह दिया था। अब उन्होंने देश के हालातों को देख कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर एक बार फिर वापसी कर ली। अनुराग ने इसका एलान करते हुए कहा था कि अब मैं और चुप नहीं रहूंगा। अनुराग ने ट्विटर पर आते ही पहला ट्वीट किया था और लिखा, 'बात बहुत आगे तक निकल चुकी है...अब और चुप नहीं रह सकता। यह सरकार स्पष्ट रूप से फासीवादी है...लेकिन यह बात मुझमें और गुस्सा भर देती है कि जो लोग कुछ बदलाव ला सकते हैं वह पूरी तरह से खामोश हैं...'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें