कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे पूरे देश में लॉकडाउन का एलान किया। ये लॉकडाउन अगले 21 दिन तक रहेगा। पीएम के एलान के बाद अचानक राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अफरा-तफरी में सामान इकट्ठा करने लगे।