फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कश्मीर के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं अनुराग? बोले- जिस तरीके से यह हुआ सही नहीं है

Tue, 06 Aug 2019 12:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM MODI, ANURAG KASHYAP - फोटो : Twitter

बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag kashyap) एक बार फिर अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। अनुराग कश्यप ने आज लगातर तीन ट्वीट कर एक शख्स पर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

2 of 5
anurag kashyap
अनुराग ने पहले ट्वीट में लिखा- आपको पता है डराने वाली बात क्या है। वो ये कि एक आदमी सोचता है कि 1,200,000,000 लोगों के लाभ के लिए क्या बेहतर है, उसे मालूम है, उसे अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने की अनुमति है। अनुराग ने इस ट्वीट में कश्मीर पर फैसले के लिए  मोदी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।
 
विज्ञापन

3 of 5
anurag kashyap
इसके बाद वाले ट्वीट में अनुराग ने लिखा, Article 370 या 35A, के बारे में में ज्यादा नहीं कह सकता। इसका implication, history, या facts मैं अभी भी समझा नहीं हूं। कभी लगता है जाना चाहिए था, कभी लगता है क्यों गया। ना मैं कश्मीरी मुसलमान हूं ना कश्मीरी पंडित। मेरा कश्मीरी दोस्त कहता है कश्मीर की कहानी Roshomon की तरह है।

4 of 5
Anurag Kashyap

इसके बाद उन्होंने लिखा- कई पहलू है कश्मीर के। सभी सही हैं और सभी गलत। बस इतना जानता हूं कि जिस तरीके से यह सब हुआ, सही नहीं था। अनुराग के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि वह कश्मीर में धारा 370 हटाने से खुश नहीं हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप
बता दें कश्यप उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने 23 जुलाई को भीड़ द्वारा हिंसा करने और लोगों को पीट पीट कर हत्या करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उसे जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि ‘जय श्री राम' ‘भड़काऊ युद्धोन्माद' हो गया है और इससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें