फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय पर ट्वीट करते ही ट्रोल हुए अनुराग कश्यप, लोग बोले- ये किसी भी हद तक...

Wed, 29 May 2019 06:12 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Anurag Kashyap
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर चुटकी ली थी। चुनावों में मिली करारी हार के बाद इन दोनों ने त्यागपत्र देने की घोषणा की थी, इस पर अनुराग कश्यप ने दोनों का मजाक उड़ाया था। हाल ही में अनुराग ने वीर सावरकर की जयंती पर कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
anurag kashyap
अनुराग कश्यप ने जो ट्वीट किया है उसमें वीर सावरकर की तस्वीर है। तस्वीर में लिखा है जिसकी पूजा होती है, वह पूजने वाले से बड़ा होना चाहिए। गाय को पूजने की अंधविश्वास भरी मानसिकता देश की बौद्धिकता का नाश कर सकती है। अनुराग ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- सावरकर जयंती के मौके पर मैं कुछ शेयर कर रहा हूं, जानिए वो क्या सोचते थे और क्या बोलते थे।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
anurag kashyap
अनुराग कश्यप के इस ट्वीट के बाद लोग काफी भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अनुराग कश्यप जैसे नशेड़ी देश के लिए कैंसर हैं। यह अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इन लोगों से बचके रहना।'
 

 

4 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Anurag Kashyap
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- चाचा ओ चाचा... कोई अच्छी मूवी बनाओ धांसू ये सब नेताओ को करने दो न..  वैसे भी मुक्काबाज देखे हुए काफी समय हो चला है! क्या समझे?

blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en">

चाचा ओ चाचा... कोई अच्छी मूवी बनाओ धांसू ये सब नेताओ को करने दो न..  वैसे भी मुक्काबाज़ देखे हुए काफी समय हो चला हैं! क्या समझे?😊

— बड़ा शिकारी (@NimrodPunch) May 28, 2019
विज्ञापन

5 of 6
anurag kashyap
बीते दिनों एक यूजर ने अनुराग कश्यप की बेटी को रेप की धमकी देते हुए एक भद्दा मैसेज किया था और निर्देशक को गालियां दी थीं। जिसके बाद कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर इस कथित बीजेपी सपोर्टर की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anurag Kashyap
इसके बाद अनुराग कश्यप ने उनकी बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अनुराग ने लिखा-, "मैं मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र साइबर, ब्रजेश सिंह का मदद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। FIR कराने में मेरी मदद के लिए शुक्रिया। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया। धन्यवाद देवेंद्र फणनवीस, नरेंद्र मोदी सर। एक पिता के तौर पर अब ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें