अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म निर्माता/निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुराग सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई बयान देते हैं। हाल ही में अनुराग की कंगना रनौत के साथ बहस और अभिनेता रणवीर शौरी के साथ वाद विवाद खूब सुर्खियों में रहा। जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स भी अनुराग को ट्रोल करने लगे हैं।