अनुराग कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। अनुराग को शोबिज की दुनिया के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखते देखा जाता है। कई बार अनुराग के बयान से विवाद खड़े हो जाते हैं। हालांकि, इसका निर्देशक पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। अनुराग अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अजय शर्मा की फिल्म हड्डी में दिखाई देंगे। निर्देशक ने हाल ही में, खुलासा किया है कि उनकी कई फिल्मों में कलाकारों को क्यों बदल दिया गया है।