करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह काफी लंबे वक्त बाद निर्देशन की दुनिया में लौटे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल अदा किया है। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म जगत की तमाम हस्तियां इस फिल्म की दिल खोलकर तारीफ कर रही हैं। इस लिस्ट में अब अनुराग कश्यप का नाम भी जुड़ गया है।