फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूड सीन फिल्माने के लिए अनुराग ने एक्ट्रेस को पिलाई शराब, फिर कहा- 'मुझसे नफरत मत...'

Sat, 14 Jul 2018 06:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुब्रा सैत
इन दिनों वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' कई वजहों से सुर्खियों में है। हाल ही में इस सीरीज का एक सीन नवाजुद्दीन सिद्दिकी और कुब्रा सैत पर फिल्माया गया। इस सीन में कुब्रा रोते हुए नवाज के सामने अपने कपड़े उतारती है। इस सीन को लेकर हाल में ही कुब्रा ने बताया कि जब वह सीन शूट हो रहा था तब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इतनी बार रीटेक लिए कि सीन की शूटिंग एक नहीं बल्कि सात बार शॉट देने के बाद पूरी हुई।
 
विज्ञापन

2 of 4
kubra sait and nawazuddin
एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए कहा कि सीन में जान डालने के लिए अनुराग कश्यप ने सीन शूट करने से पहले शराब पीने को दी और फिर पूरे भाव से डायलॉग्स बोलने को कहा। उन्होंने मुझसे वह सीन सात बार शूट करवाया। वह मेरे पास आकर कहने लगे कि मैं तुम्हें कई बार यह करने को कह रहा हूं सॉरी। बस एक बार और। पर प्लीज इसके लिए मुझसे नफरत मत करना। 
 
विज्ञापन

3 of 4
kubra sait and nawazuddin
कुब्रा ने कहा कि 'सेक्रेड गेम्स' के रिलीज होने के बाद जब मैंने अपना ये सीन देखा तो हैरान रह गई। उस सीन को कितनी खूबसूरती से पेश किया गया है। जब आप एक महान टीम के साथ काम करते हैं तो कभी गलत नहीं हो सकते। गौरतलब है कि शो 'सेक्सेड गेम्स' के पहले सीजन में कई न्यूड और बेड सीन्स दिखाए गए हैं। यही नहीं बल्कि इस वेब सीरीज के कई सीन इंटरनेट पर लीक भी हो चुके हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Sacred Games
बता दें कि यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक बैकग्राउंड पर आधारित है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें