फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप , NFDC, UFO मूवीज और सन टीवी पर FIR, CBI ने दिए जांच के आदेश

Fri, 23 Nov 2018 04:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap
निर्माता, निर्देशक, लेखक अनुराग कश्यप इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें सीबीआई ने अनुराग कश्यप फिल्म्स, नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, यूएफओ मूवीज और सन टीवी समेत कुछ फिल्म कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap
खबरों की मानें तो सीबीई ने वित्तीय अनियमितताओं और निर्धारित मानदंड़ो के उल्लंघन के चलते यह शिकायत दर्ज की है। इस मामले में अनुराग, बनर्जी समेत इन कंपनियों के प्रमुखों से पूछताछ करेगी। फिल्म कंपनियों पर अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी समेत कई फिल्मकारों को ज्यादा पेमेंट देने का आरोप है। 
विज्ञापन

3 of 5
anurag kashyap
जांच के लिए सीबीआई ने एनएफडीसी से संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की कंप्लेंट के बाद यह ठोस कदम उठाया गया है। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार की तरफ से कुछ माह पहले दी गई थी, जिसके बाद सीबीआई की भ्रष्टाचार निषेध शाखा ने एनएफडीसी से कहा था कि वह जांच पड़ताल के लिए जरूरी दस्तावेज मुहैया कराए। 

4 of 5
Anurag Kashyap
बता दें एचएफडीसी पर आरोप है कि वह उसके माध्यम से अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ने वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया है। सीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एनएफडीसी ने यूएफओ मूवीज को 40 लाख रुपये एवं 62 लाख रुपये अनुराग कश्यप को अतिरिक्त भुगतान किया है, जो नियम का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग और बर्जरी ने एनएफडीसी से संबंधिक कार्य से अर्जित मुनाफा भी अपने पास रख लिया है। जबकि उसे एनएफडीसी के साथ यह मुनाफा शेयर करना था। हालांकि, अनुराग कश्यप और यूएफओ मूवीज ने इन सभी आरोपोँ का खंडन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें