अनुराग कश्यप अपनी राय बेबाकी से रखने वाले डायरेक्टरों में से रहे हैं, चाहे फिर वह फिल्मों के जरिए हो या फिर प्रत्यक्ष रूप से। हाल ही में अनुराग ने कमाल आर. खान को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे सुनकर KRK का भड़कना तय लग रहा है। आइए जानते हैं अनुराग ने ऐसा क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 4
अनुराग ने कहा है कि वे अभिनेता, लेखक, फिल्म समीक्षक और निर्माता कमाल आर. खान की बायोपिक बनाना चाहते हैं। अनुराग ने कहा, 'अगर इस देश में KRK की बायॉपिक बनी तो उसके अधिकार मुझे मिलना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 4
अनुराग ने कहा कि वे KRK की कहानी को बेहद ईमानदारी से बनाएंगे। वे किसी भी तरह की चालाकी से काम नहीं करेंगे, उनसे ज्यादा ईमानदारी से KRK की जिंदगी पर कोई और फिल्म बना ही नहीं सकता।'
एक इंटरव्यू में अनुराग से पूछा गया कि अगर बॉलीवुड में हॉलीवुड फिल्म 'द डिजास्टर आर्टिस्ट' बनाई जाए वे किस पर हो सकती है? जवाब में अनुराग ने KRK और उनकी फिल्म देशद्रोही का नाम लिया और कहा बॉलिवुड में डिजास्टर आर्टिस्ट कमाल आर खान पर बन सकती है। अब इस बात से KRK को गुस्सा जरूर आ सकता है।