फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने उड़ाया कमाल आर. खान का मजाक, KRK का भड़क सकता है गुस्सा

Sat, 24 Feb 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुराग कश्यप अपनी राय बेबाकी से रखने वाले डायरेक्टरों में से रहे हैं, चाहे फिर वह फिल्मों के जरिए हो या फिर प्रत्यक्ष रूप से। हाल ही  में अनुराग ने कमाल आर. खान को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे सुनकर KRK का भड़कना तय लग रहा है। आइए जानते हैं अनुराग ने ऐसा क्या कहा...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनुराग ने कहा है कि वे अभिनेता, लेखक, फिल्म समीक्षक और निर्माता कमाल आर. खान की बायोपिक बनाना चाहते हैं। अनुराग ने कहा, 'अगर इस देश में KRK की बायॉपिक बनी तो उसके अधिकार मुझे मिलना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
अनुराग ने कहा कि वे KRK की कहानी को बेहद  ईमानदारी से बनाएंगे। वे किसी भी तरह की चालाकी से काम नहीं करेंगे, उनसे ज्यादा ईमानदारी से KRK की जिंदगी पर कोई और फिल्म बना ही नहीं सकता।' 
विज्ञापन

4 of 4
एक इंटरव्यू में अनुराग से पूछा गया कि अगर बॉलीवुड में हॉलीवुड फिल्म 'द डिजास्टर आर्टिस्ट' बनाई जाए वे किस पर हो सकती है? जवाब में अनुराग ने KRK और उनकी फिल्म देशद्रोही का नाम लिया और कहा बॉलिवुड में डिजास्टर आर्टिस्ट कमाल आर खान पर बन सकती है। अब इस बात से KRK को गुस्सा जरूर आ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें