फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण का आरोप झेल रहे अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी ने दी प्रतिक्रिया, पायल घोष के लिए कही ये बात

Sun, 20 Sep 2020 06:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप, आरती बजाज - फोटो : instagram: anuragkashyap10/ artb
हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे हैं। उन पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उनके आरोपों के बाद इस मामले में बॉलीवुड बंटा हुआ नजर आ रहा है। कई फिल्मी सितारों ने अनुराग कश्यप पर लगे आरोपों को गलत बताया है तो वहीं कुछ ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच अनुराग कश्यप की पहली पत्नी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
बेटी के साथ आरती बजाज - फोटो : instagram: artb
अनुराग कश्यप की पहली पत्नी का नाम आरती बजाज है। आरती बजाज एक फिल्म एडिटर हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप से साल 2003 में शादी की थी, लेकिन साल 2009 में यह दोनों अलग हो गए। आरती बजाज और अनुराग कश्यप की एक बेटी भी है। पूर्व पति पर यौन शौषण के लगे आरोप को आरती बजाज ने बेबुनियाद बताते हुए पायल घोष के आरोपों को घटिया स्टंट बताया है और अनुराग कश्यप को रॉकस्टार कहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
आरती बजाज ने अनुराग कश्यप का समर्थन करते हुए अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अनुराग कश्यप के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'यह पहली पत्नी है.. अनुराग कश्यप आप एक रॉकस्टार हो। महिलाओं को हमेशा की तरह सशक्त करते रहो और उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह बनाते रहो।'

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
आरती बजाज ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं यह सब कुछ हमारी बेटी के लिए देखती हूं। यहां कोई ईमानदारी नहीं है और दुनिया हारे हुए और बिना दिमाग वाले लागों से भर गई है। जो किसी भी ऐसे इंसान के खून के प्यासे हो गए हैं जो आवाज उठाता है। नफरत करने में लगने वाली ऊर्जा अगर लोग किसी अच्छे काम में लगाएं तो दुनिया एक बेहतर जगह बन सकती है। मैंने अभी तक जो देखा है, यह उसमें सबसे घटिया हरकत है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
अपनी बात को खत्म करते हुए आरती बजाज ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'पहले मुझे इस पर गुस्सा आया और फिर मैं जोर से हंसी क्योंकि यह इससे ज्यादा बनाया हुआ नहीं हो सकता। मुझे माफ करना कि आपको इससे गुजरना पड़ रहा है। यही इनका स्तर है। आप अपनी आवाज का इस्तेमाल करते रहो, हम तुमसे प्यार करते हैं।' सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप के लिए लिखा आरती बजाज का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें: मोदी सरकार के कृषि विधेयक का कंगना रणौत ने किया समर्थन, विरोध करने वालों की CAA से की तुलना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें