अनुराग कश्यप की मुक्काबाज बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। जबरदस्त स्क्रिप्ट का फायदा फिल्म 'मुक्काबाज' को मिल रहा है। दो फिल्मों के साथ रिलीज हुई 'मुक्काबाज' ने चार दिन में 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
2 of 5
mukkabaaz
- फोटो : mukkabaaz
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म मुक्काबाज ने चौथे दिन कुल 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने शुक्रवार को 82 लाख, शनिवार को 1.51 करोड़, रविवार को 1.71 करोड़ और सोमवार को 81 लाख रुपए कमाए।
विज्ञापन
3 of 5
mukkabaaz
अनुराग कश्यप की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मुक्काबाज' ने 'कालाकांडी' से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले वीकएंड पर 4 करोड़ से कमाए है। फिल्म को पहले ही क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। फिल्म का कुल बजट 10 करोड़ रुपए है। ऐसे में माना जा रहा है आने वाले एक हफ्ते में फिल्म अपना बजट निकाल लेगी।
4 of 5
mukkabaaz
फिल्म एंटरटेनमेंट के दम पर कम और पावरफुल कंटेंट के दम पर बिजनेस करने के लिए मार्केट में उतरी है। विनीत कुमार सिंह, जिम्मी शेरगिल, राजेश तैलंग, रवि किशन और जोया हुसैन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म खेल जगत में होने वाली राजनीति को अनुराग कश्यप के स्टाइल में आइना दिखाती है।
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुक्काबाज’ तब से चर्चा में है जबसे इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म स्पोर्ट्स की राजनीति में फंसे एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जो इस दलदल में फंस चुका है लेकिन अपने सपने को मरने नहीं देना चाहता।