फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार स्क्रिप्ट का 'मुक्काबाज' को मिला फायदा, वीकेंड पर बढ़ा कलेक्शन

Mon, 15 Jan 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mukkabaaz - फोटो : mukkabaaz
निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलता दिख रहा है। फिल्म को पहले ही क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। इसमें खेल और राजनीति के पेंच की कहानी है। फिल्म 'मुक्काबाज' इस शुक्रवार को दो बड़ी फिल्मों के साथ टिकट खिड़की पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
Mukkabaaz
दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिएक्श का फायदा फिल्म के कलेक्शन पर दिखा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म मुक्काबाज ने तीसरे दिन कुल 4.04 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने शुक्रवार को 82 लाख, शनिवार को 1.51 करोड़, रविवार को 1.71 करोड़ रुपए कमाए।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
mukkabaaz - फोटो : mukkabaaz
फिल्म का कुल बजट 10 करोड़ रुपए है। फिल्म अपने सैटेलाइट अधिकार से भी कमाएगी। ऐसे में माना जा रहा है आने वाले एक हफ्ते में फिल्म अपना बजट निकाल लेगी।  

4 of 5
फिल्म एंटरटेनमेंट के दम पर कम और पावरफुल कंटेंट के दम पर बिजनेस करने के लिए मार्केट में उतरी है। विनीत कुमार सिंह, जिम्मी शेरगिल, राजेश तैलंग, रवि किशन और जोया हुसैन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म खेल जगत में होने वाली राजनीति को अनुराग कश्यप के स्टाइल में आइना दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukkabaaz
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुक्काबाज’ तब से चर्चा में है जबसे इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म स्पोर्ट्स की राजनीति में फंसे एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जो इस दलदल में फंस चुका है लेकिन अपने सपने को मरने नहीं देना चाहता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें