आलिया कश्यप
- फोटो : Insatagram- @aaliyahkashyap
आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'पिछला कुछ समय मेरे लिए मानसिक रूप से काफी खतरनाक रहा। जबसे मैंने अपनी फोटो शेयर की है, मुझे काफी गंदे और अपमानजनक कमेंट्स मिल रहे हैं। मैंने इससे पहले कभी इतना गंदा महसूस नहीं किया, जितना इनको पढ़ने के बाद किया है। यहां तक कि मैंने अपने इंस्टाग्राम को डिलीट करने का भी मन बना लिया था। मैंने इसे इग्नोर करने का भी साहस किया, लेकिन बाद में अहसास हुआ कि ऐसे ही कमेंट्स हमारे देश में रेप कल्चर को बढ़ावा देते हैं, जो एक या फिर दूसरी तरह से देश में मौजूद हर महिला पर बुरा प्रभाव डालते हैं’।