फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो सामने आते ही बदले अनुराग कश्यप के सुर, बोले- 'कंगना रनौत हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं'

Sat, 25 Jul 2020 03:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच इन दिनों ट्विटर पर जंग छिड़ी हुई है। बीते दिनों अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू साझा करते हुए कंगना पर तंज कसा था। वहीं कंगना भी इस पर चुप नहीं रहीं और उन्होंने अनुराग को 'मिनि महेश भट्ट' कह दिया। लेकिन अब अचानक अनुराग कश्यप के सुर कंगना के लिए बदल गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत और इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक यूजर ने कंगना रनौत और दिवंगत अभिनेता इरफान खान की बातचीत का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इसमें कंगना, अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का उदाहरण देते हुए कहती हैं कि ये मेरे दोस्त की फिल्म है और यह चल नहीं पाई। मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि लोग कैसे इतने सख्त हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media
इसे साझा करते हुए यूजर ने अनुराग कश्यप को टैग करते हुए लिखा, 'बॉम्बे वेलवेट की असफलता के बाद कंगना रनौत ने इस तरह अनुराग कश्यप का बचाव किया। लेकिन आप उन्हें गलत साबित करने के लिए उनके 9-10 साल पुराने वीडियो को खोद रहे थे।'

4 of 6
अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'हां बिल्कुल। वो (कंगना रनौत) हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं। मैं उसका दुश्मन नहीं हूं। तुम सब हो। वो लोग जो उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत, अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि बीते दिनों अनुराग कश्यप ने कंगना रनौत का एक इंटरव्यू साझा करते हुए लिखा था,  'कल कंगना का इंटरव्यू देखा। एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। मेरी हर फिल्म पर आकर मेरा हौसला भी बढ़ाती थी। लेकिन इस नई कंगना को मैं नहीं जानता। और अभी उसका यह डरावना इंटरव्यू भी देखा जो मणिकर्णिका की रिलीज के बिलकुल बाद का है'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
कंगना की टीम के ऑफिशियर ट्विटर अकाउंट से अनुराग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा गया, 'ये रहे मिनी महेश भट्ट, जो कंगना को अकेली और झूठे लोगों से घिरी हुई बता रहे हैं, ये लोग कंगना का इस्तेमाल कर रहे हैं, एंटी-नेशनल्स, अर्बन नक्सल्स जो आतंकवादियों को बचाते हैं और अब मूवी माफिया को सुरक्षा दे रहे हैं।' अनुराग ने कंगना के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'मैं बोलूंगा कंगना बहुत हो गया। और अगर यह तुम्हारे घर वालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भी नहीं दिखता तो फिर एक ही सच है कि हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है। बाकी तुम्हारी मर्जी, मुझे जो गाली बकनी है बको।'

बाइस्कोप: शशि कपूर की शागिर्द शबाना की इसलिए हुई फिल्म कलयुग से छुट्टी, नसीर ने ईगो में ना कर दी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें