फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई आकर सड़क पर सोने को मजबूर हो गए थे अनुराग कश्यप, 2 शादी की लेकिन आज भी हैं सिंगल

Mon, 10 Sep 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anurag kashyap
अनुराग बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखकों में जाने जाते हैं। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। फिल्में बनाने की लालसा अनुराग को 1993 में मुंबई ले आई। अनुराग सिंह कश्यप 10 सितंबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस मौके पर आइए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 5
anurag kashyap
अनुराग ने अपनी पढ़ाई देहरादून और ग्वालियर में की। अनुराग को बचपन से ही फिल्में देखने का बहुत शौक था, लेकिन बाद में उनका यह शौक छूट गया। बाद में अनुराग के मन में फिल्में बनाने की लालसा जगी और वह सब कुछ छोड़ साल 1993 में मुंबई आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग जब काम की तलाश में मुंबई आए थे, तब उनकी जेब में 5 से 6 हजार रुपये ही थे। अब ऐसे में मुंबई जैसे शहर में गुजारा करना बहुत मुश्किल था। जब अनुराग के पास पैसे खत्म हो गए तो उन्हें सड़कों पर भी सोना पड़ा। फिर कहीं जाकर उन्हे पृथ्वी थिएटर में काम मिला।  

4 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप की पहले शादी आरती बजाज से हुई थी लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से शादी कर ली। हालांकि कुछ समय बाद कल्कि से भी अनुराग का तलाक हो गया। अनुराग की पहली पत्नी से एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप के नाम आज कई बड़ी फिल्में हैं। जैसे ब्लैक फ्राइडे (2007), देव डी (2009), गुलाल (2009), गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012), बॉम्बे टॉकीज (2013), अग्ली (2014), बॉम्बे वेलवेट (2015), रमन राघव 2.0 (2016)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें