फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना तो हंसल मेहता ने दिया ऐसा जवाब

Tue, 14 May 2019 12:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap, PM Modi, Hansal Mehta - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुराग इस फिल्म के निर्माता हैं। अनुराग धरातल पर उतरकर फिल्म बनाने वालो में से हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। हाल में अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के इंटरव्यू का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर कर उन पर निशाना साधा।
विज्ञापन

2 of 5
anurag kashyap
अनुराग कश्यप ने ने पीएम मोदी के इंटरव्यू वाले वीडियो के ट्वीट को रीट्वीट किया । इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा था- 'यह व्यक्ति अतुल्य झूठा है, 1988 में डिजिटल कैमरा और 1988 में मुंबई में ईमेल। इस इंसान के दिमाग में जो कुछ आता है वो बोलता है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनुराग ने लिखा, '87 में वो डिजिटल कैमरा चला रहे थे और 87-88 में लोगों को ईमेल कर रहे थे।  क्या वे झूठ बोल रहे हैं? या सिर्फ भ्रम है।'
 

 

4 of 5
Hansal Mehta
अनुराग कश्यप  के इस ट्वीट का हंसल मेहता ने ट्विटर पर ही जवाब दिया। हंसल मेहता ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में लिखा, 'विजनरी और टाइम ट्रैवलर भी तुम नहीं समझोगे।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anurag kashyap
बीते दिनों अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी की 'मैं भी चौकीदार' मुहिम पर जोरदार निशाना साधा था।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा था 'कोई भी गाली आज सर्च करके देख लो ट्विटर पर, देने वाले ज्यादातर चौकीदार ही निकलेंगे।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें