फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आई बॉलीवुड की प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा

Thu, 11 Jan 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap
देशभर के सिनेमाघरों में अब राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य नहीं है। इस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। अब ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता था। जाने माने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने राष्ट्रगान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अनुराग ने कहा है मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Anurag Kashyap
यदि सर्वोच्च न्यायालय ने कोई फैसला किया है, तो यह सर्वोच्च है अगर मैं व्यक्तिगत राय के बारे में बात करूं, तो जब भी राष्ट्रगान की आवाज मेरे कानों तक पहुंचती है, तो मैं खड़ा हो जाता हूं क्योंकि मैं अपने देश का सम्मान करता हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
anurag kashyap
हालांकि बचपन में मुझे सिखाया गया था कि राष्ट्रीय गान छत के नीचे नहीं गाया जाना चाहिए, और जाहिर है सिनेमा हॉल में छत होती है। अदालत ने जो निर्णय लिया है मैं उसका सम्मान करता हूं।

4 of 5
kajol
केवल अनुराग कश्यप ही नहीं काजोल ने भी इस बाबत अपनी राय जाहिर की। काजोल ने कहा, जब भी मैं राष्ट्रीयगान सुनती हूं खड़ी हो जाती हूं। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने पिछले फैसले में संशोधन करते हुए ये फैसला सुनाया है। मैं देश में हर किसी के लिए बात नहीं कर सकती। लेकिन जब भी मैं राष्ट्रीय गान की बात आती है मैं खड़ी हो जाती हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Why Apex court took the decision of playing National Anthem in Movie hall? - फोटो : demo
सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2016 में दिए अपने आदेश में कहा था कि सिनेमा हॉल में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाएगा और लोग खड़े होंगे। कोर्ट ने कहा था कि इस दौरान स्क्रीन पर राष्ट्र-ध्वज दिखाया जाएगा। केंद्र ने भी इस फैसले का समर्थन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें