फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है साल 2020, पिछले कुछ दिनों में इन बड़े नामों ने दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 12 Sep 2020 02:11 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनुराधा पौडवाल के बेटे, निशिकांत कामत, पंडित जसराज - फोटो : इंस्टाग्राम
गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का महज 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। आदित्य पौडवाल लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह आदित्य ने अंतिम सांस ली। साल 2020 पर नजर डालें तो सिनेमा जगत के लिए यह काल साबित हो रहा है। बीते एक महीने में ही कई दिग्गज हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मां के साथ दीपिका चिखलिया - फोटो : instagram/dipikachikhliatopiwala
दीपिका चिखलिया की मां
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की मां का शनिवार (12 सितंबर) को निधन हो गया। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी साझा की।
 
विज्ञापन

3 of 11
वादीवेल बालाजी - फोटो : instagram/ondruinaivom
वादीवेल बालाजी
तमिल इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन वादीवेल बालाजी का 10 सितंबर को निधन हो गया। वादीवेल करीब 15 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। वादीवेल को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें पैरालिसिस भी हो गया था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

4 of 11
गागरिन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गागरिन मिश्रा
हिंदी फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर गागरिन मिश्रा का आठ सितंबर की रात को मुंबई स्थित अपने निवास पर निधन हो गया था। हाल ही में गागरिन अपने मूल निवास उड़ीसा में अपने छोटे भाई देबेन मिश्रा को अंतिम विदाई देकर लौटे थे। मुंबई आने के बाद भी उनका सदमा कम नहीं हो पाया और दिल की धड़कन रुकने से उन्होंने दम तोड़ दिया। गागरिन ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में फिल्म 'सौतन' से की थी।
विज्ञापन

5 of 11
जयप्रकाश रेड्डी - फोटो : Twitter: @TwoodTrolls
जयप्रकाश रेड्डी
तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का आठ सितंबर को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वो आंध्र प्रदेश के गुंटूर में थे। 74 वर्षीय जयप्रकाश को उनके कॉमेडी रोल के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन

6 of 11
जॉनी बख्शी - फोटो : Family of Johnny Bakshi
जॉनी बख्शी
मशहूर निर्माता निर्देशक जॉनी बख्शी का चार सिंतबर को देर रात निधन हो गया था। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। 82 वर्षीय जॉनी सांस की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

7 of 11
असलम शेख - फोटो : ट्विटर: @afsar_aadil
असलम शेख
भोजपुरी के दिग्गज निर्देशकों में शुमार असलम शेख का चार सितंबर को निधन हो गया था। हाल ही में असलम शेख अपने बेटे को लेकर काफी परेशान थे। उनके बेटे कोरोना संक्रमित हो गए थे। असलम को डायरिया हो गया था। जिसके बाद अस्पताल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

8 of 11
जतिन राजगुरु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जतिन राजगुरु
हिंदी सिनेमा के स्टार सेक्रेटरी जतिन राजगुरु का 26 अगस्त की सुबह मुंबई में निधन हो गया। जतिन की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जाती है और वह कैंसर से जूझ रहे थे। जतिन राजगुरु ने लंबे समय तक सनी देओल का काम संभाला। इसके बाद वह करिश्मा कपूर, करीना कपूर, तब्बू, ऐश्वर्या राय, दिव्या भारती, बिपाशा बसु के साथ भी जुड़े रहे।

9 of 11
पंडित जसराज - फोटो : twitter@airnewsalerts
पंडित जसराज
जाने माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का 17 अगस्त को निधन हो गया। वो 90 साल के थे। पंडित जसराज अमेरिका के न्यू जर्सी में थे। जहां अपने घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हुआ।  

10 of 11
निशिकांत कामत - फोटो : instagram/cineclubgurgaon
निशिकांत कामत
निर्देशक निशिकांत कामत ने 17 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कामत को यकृत संबंधी बीमारी थी जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले दो वर्षों से लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे।
विज्ञापन

11 of 11
अनिल मुरली - फोटो : instagram/therealprithvi
अनिल मुरली
मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनिल मुरली का 30 जुलाई को निधन हो गया। 56 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने मलयालम फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगू भाषी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें