फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे गुलशन कुमार, इस एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर

Sat, 27 Oct 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
anuradha paudwal - फोटो : file photo
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब हर दूसरी फिल्म में गायिका अनुराधा पौडवाल के गाने होते थे। उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि आज भी लोग अनुराधा की आवाज के दीवाने हैं, हालांकि वो काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। अनुराधा पौडवाल 27 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 7
anuradha paudwal - फोटो : file photo
अनुराधा पौडवाल ने अपना करियर 80 के दशक में शुरू किया था और धीरे-धीरे अपनी धाक जमा दी। उस वक्त लता मंगेशकर, आशा भोसले और अल्का याग्निक पहले से ही इंडस्ट्री में टॉप की गायिकाओं में शामिल थीं। ऐसे में अनुराधा पौडवाल के लिए करियर की शुरुआत करना इतना भी आसान नहीं था। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को अनुराधा की खोज माना जाता था। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 7
anuradha paudwal - फोटो : file photo
साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म कालीचरन से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उस दौर के सभी बड़े संगीतकारों राजेश रोशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और जयदेव के साथ अनुराधा पौडवाल ने काम किया।

4 of 7
anuradha paudwal - फोटो : file photo
अनुराधा पौडवाल के खाते में एक से बढ़कर एक हिट गाने आने लगे। ऐसी भी खबरें आईं कि लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ उनका विवाद भी हुआ। तब कई संगीतकारों के निशाने पर अनुराधा आ गईं। उस दौर में गुलशन कुमार की म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज एक बड़ा नाम बना था। गुलशन कुमार ने अनुराधा के टैलेंट को पहचाना और उन्हें एक के बाद एक कई गाने दिए।
विज्ञापन

5 of 7
anuradha paudwal, gulshan kumar - फोटो : file photo
90 के दशक में अनुराधा पौडवाल एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। उन्हें 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बेटा' जैसी फिल्मों के लिए लगातार तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए। फिल्मों के अलावा टी-सीरीज के साथ अनुराधा ने कई एल्बम में भी काम किया। इसी बीच गुलशन कुमार और अनुराधा पौडवाल के बीच अफेयर की भी खबरें आईं हालांकि इस पर किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन

6 of 7
anuradha paudwal, lata mangeshkar - फोटो : file photo
अनुराधा पौडवाल हर फिल्म में गाना गाने लगीं। संगीतकार ओपी नैयर ने भी कह दिया था कि लता का दौर अब खत्म हो चुका है। अचानक एक दिन अनुराधा पौडवाल ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ऐलान किया कि अब वो केवल टी-सीरीज के लिए ही गाना गाएंगी। अनुराधा पौडवाल के इस फैसले ने उनके करियर में ठहराव ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anuradha paudwal, gulshan kumar - फोटो : file photo
90 के दौर की दूसरी गायिकाओं अल्का याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति को टी-सीरीज के बाहर के गाने मिलने लगे, वहीं अनुराधा पौडवाल ने भजन और आरती गानी शुरू कर दी। गुलशन कुमार की मौत के बाद तो उन्होंने फिल्मी गाने गाना छोड़ दिया। वो केवल भजन गाने लगीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें