फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर की एक्टिंग की कायल हुईं किरण खेर, 'बोलीं- ये तो ऑस्कर...'

Sat, 29 Dec 2018 07:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किरण खेर
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। ये फिल्म संजय बारू की किताब पर आधारित है। फिल्म में संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने बाद से इस फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
The Accidental Prime Minister
फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। अनुपम खेर की पत्नी और चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद किरण खेर का 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर हो रहे विवाद पर बयान सामने आया है। किरण खेर ने कहा है, 'मेरे पति ने फिल्म में डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है और उन्होंने बेहद शानदार अभिनय किया है।'
विज्ञापन

3 of 5
किरण खेर - फोटो : self
किरण खेर ने कहा कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा है और उनको इस बात का पूरा भरोसा है कि यह फिल्म कई रिकार्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा- सच कहूं तो इस फिल्म में उनका किरदार उनकी अब तक की बेहतरीन फिल्मी किरदारों में से एक है। डायरेक्टर करोड़ों रुपये लगाकर एक फिल्म बनाता है। ऐसे में किसी फिल्म का विरोध करना सरासर गलत है। फिल्म को ऑस्कर में भेजना चाहिए।

4 of 5
the accidental prime minister
बात करें ट्रेलर की तो ट्रेलर शुरुआत में ही संजय बारू का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना कहते हैं, 'मुझे तो डॉ. साहब भीष्म जैसे लगते हैं। जिनमें कोई बुराई नहीं है पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए हैं। ट्रेलर से साफ जाहिर है कि फिल्म में कांग्रेस के भीतर की राजनीति, सोनिया गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधा गया है। बता दें जिस किताब पर ये फिल्म बन रही है उसे लेकर काफी विवाद हुआ था और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Accidental Prime Minister
संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है। संजय बारू ने अपनी किताब और उस पर बाद में दिए गए साक्षात्कारों में स्वीकार किया है कि उनकी किताब मनमोहन सिंह का 'मानवीकरण' करती है। वरना नई पीढ़ी तो उन्हें रोबोट या पत्थर की मूरत ही मान बैठती। फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें