फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने अयोध्या के राम मंदिर में जाकर लिया रामलला का आशीर्वाद, शुरू की नई फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग

Wed, 08 Jul 2026 02:35 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shri Ram Bhoomi Shooting Starts: अनुपम खेर ने अयोध्या के राम मंदिर में जाकर रामलला का आशीर्वाद लिया। इसी के साथ अनुपम ने जानकारी दी कि उन्होंने आज से अपनी नई फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने आज से अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' की अयोध्या में शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अनुपम ने रामलला का आशीर्वाद लिया और साथ ही कुछ खास तस्वीरें भी साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में अनुपम ने अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर से अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों में अनुपम बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने शुरू की 'श्री रामभूमि' की शूटिंग
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी नई फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग आज से अयोध्या में शुरू हो गई है। आज शूटिंग का इसका पहला दिन है। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने बताया कि उन्होंने यह आशीर्वाद अपने लिए, अपने परिवार और दोस्तों के लिए, अपनी फिल्म के लिए और अपने सभी चाहने वालों के लिए मांगा।

अनुपम ने यह भी लिखा कि वहां जाकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और बहुत सुखद अनुभव हुआ। उन्होंने देश-विदेश से आए हजारों राम भक्तों के साथ मिलकर 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'श्री रामभूमि' के बारे में
फिल्म 'श्री रामभूमि' को जी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और सिनेकॉर्न एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म में अनपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अनुपम के अलावा इस फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं।



यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने साझा की बेटी की प्यारी झलक, हवाई जहाज के कॉकपिट में दिखीं मालती मैरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें