फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी किरण के लिए चंडीगढ़ के वोटर्स से अनुपम खेर ने की अपील, बोले- 'आपका वोट कीमती है'

Sun, 19 May 2019 02:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर - फोटो : Twitter
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर बेशक आधिकारिक तौर पर किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा न हों लेकिन अपनी पत्नी किरण खेर के लिए वह प्रचार करते जरूर दिखाई देते हैं। अनुपम खेर प्रधानमंत्री मोदी के काम के मुरीद हैं और भाजपा को वोट देने की अपील भी करते हैं। एक बार फिर अनुपम खेर ऐसा करते ही नजर आए।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : SELF
अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए वोटर्स से गुजारिश की कि आपका वोट कीमती है। कृपया वोट करें। इतना ही नहीं अनुपम खेर वोटिंग के दौरान पत्नी के साथ नजर आए। किरण खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरा वोट राष्ट्र के विकास के नाम आप भी वोट जरूर करें, अपका वोट बहुत कीमती है, व्यर्थ ना जाए।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
किरण खेर (फाइल फोटो)
दरअसल चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज मतदान हो रहा है और यहां से उनकी पत्नी किरण खेर चुनाव लड़ रही हैं। किरण खेर चंडीगढ़ की मौजूदा सांसद हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के पवन कुमार बंसल और आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन से है।
विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : self
बता दें लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए जबकि 19 मई यानी आज को सातवें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतों की गिनती 23 मई को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य दलों के नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें