फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खुद से बात करते नजर आए अनुपम खेर, इरफान खान और ऋषि कपूर को ऐसे किया याद

Sat, 02 May 2020 09:51 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान और ऋषि को अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान और ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी इरफान और ऋषि को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद से ही बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से अनुपम खेर ने एक बार फिर इरफान और ऋषि को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अनुपम खेर  ने हाल ही में अपनी एक नई सीरीज शुरू की है। इस सीरीज को अनुपम खेर #WhenBittuMeetsAnupam के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इन वीडियोज में अनुपम अपने बचपन यानी बिट्टू से बातचीत करते नजर आते हैं। उनका कहना है कि बिट्टू ज्यादा वास्तविक और शुद्ध है।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए अनुपम खेर इस बार ऋषि कपूर और इरफान खान के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते अनुपम ने लिखा, 'इरफान और ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि: कभी-कभी केवल 'जीवन के उत्सव' के जरिए ही 'जीवन की उदासी' को हटाया जा सकता है। यहां बताया गया है बिट्टू और अनुपम किस तरह अपने प्यारे दोस्तों इरफान और चिंटूजी को याद करना चाहते हैं। साथ ही हमारे पूरे प्यार और कृतज्ञता के साथ ये उनके परिवारों के लिए भी है।'

4 of 5
इरफान खान और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में अनुपम खेर ने इन दोनों (इरफान और ऋषि) के जाने पर दुख मनाने की बजाए उसकी जिंदगी को सेलिब्रेट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इरफान और ऋषि दोनों बेहतरीन कलाकार होने के साथ ही बेहद शानदार शख्सियत भी थे। हमें उनके जाने का दुख मनाने की बजाए हमारे जीवन में दिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन का उत्सव मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anupam Kher - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इससे पहले भी अनुपम खेर इरफान खान और ऋषि कपूर के लिए वीडियो साझा कर चुके हैं। इरफान खान के बारे में  बात करते हुए एक तरफ जहां अनुपम खेर रो पड़े थे तो वहीं ऋषि कपूर को ज़िंदादिल, बेबाक़,ज़ोर ज़ोर से ठहाके लगाने वाला शाख्स बताया था। 





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें