फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे को इस दिग्गज एक्टर ने बताया अपना 'हीरो', इमोशनल होकर लिखा खत

Sun, 12 Aug 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonali and anupam
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। कुछ दिन पहले सोनाली ने अपने दोस्तों गायित्री ओबेरॉय और सुजैन के साथ की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं। सोनाली की सलामती के लिए न केवल उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड सितारे भी दुआ कर रहे हैं। इस बीच सोनाली के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया जो बेशक सोनाली को इमोशनल कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर बोले कि जब सोनिया देश की बात कर सकती हैं तो मैं कश्मीर की क्यों नहीं? - फोटो : अमर उजाला
सोनाली बेंद्रे के साथ काम कर चुके अनुपम खेर ने ट्वीट किया - 'मैंने सोनाली बेंद्रे के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह बहुत ही दयालु हैं। बीते 15 दिनों में सोनाली के साथ समय बिताने का न्यूयॉर्क में मौका मिला। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि वह मेरी हीरो हैं।' अनुपम खेर का ट्वीट बताता है कि वह सोनाली के लिए कितने फिक्रमंद हैं। इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सोनाली की तस्वीर भी शेयर की है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sonali bendre
अनुपम खेर द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में सोनाली छोटे बालों में नजर आ रही हैं। सोनाली और अनुपम खेर ने एक साथ कई फिल्मों में नजर आए थे। इन फिल्मों के नाम 'कीमत', 'हमारा दिल आपके पास', 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'दिल ही दिल में' फिल्में शामिल हैं। सोनाली बेंद्रे भले ही काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हों लेकिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट कर रही हैं। 
 

4 of 5
Sonali Bendre
सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपने बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में सोनाली ने लिखा था-  'मेरा सूरज, मेरा चंदा, मेरा तारा और मेरा पूरा आसमान। हो सकता है मैं थोड़ी मेलोड्रमैटिक हो गई हूं लेकिन अपने 13वें जन्मदिन पर तुम इसके हकदार हो । अब तुम युवा हो गए हो। इस बात को मानने में मेरे दिमाग को थोड़ा समय लगेगा । मैं तुम्हें नहीं बता सकती कि मुझे तुम पर कितना गर्व है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली बेंद्रे
बता दें कि इससे पहले सोनाली एक बुक स्टॉल पर किताब खरीदती नजर आई थीं । कैंसर के इलाज के चलते सोनाली ने अपना सिर मुंडवा लिया है। पहले उन्होंने ब्वॉयकट बाल करवाए थे। अब वो बाल्ड हो गई हैं । फिलहाल हम तो यही कामना करते हैं सोनाली जल्दी से ठीक हो जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें