Sonali Bendre
सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपने बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में सोनाली ने लिखा था- 'मेरा सूरज, मेरा चंदा, मेरा तारा और मेरा पूरा आसमान। हो सकता है मैं थोड़ी मेलोड्रमैटिक हो गई हूं लेकिन अपने 13वें जन्मदिन पर तुम इसके हकदार हो । अब तुम युवा हो गए हो। इस बात को मानने में मेरे दिमाग को थोड़ा समय लगेगा । मैं तुम्हें नहीं बता सकती कि मुझे तुम पर कितना गर्व है।'