फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने फैंस को दी खुशखबरी! 529वीं फिल्म के लिए निर्देशक नीरज पांडे के साथ फिर मिलाया हाथ

Wed, 10 Aug 2022 11:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नीरज पांडे, अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर हमेशा अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। वहीं अब अभिनेता ने हाल ही में मशहूर डायरेक्टर नीरज पांडे से मुलाकात की है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस मीटिंग की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी 529वीं फिल्म की घोषणा भी कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने जो तस्वीर साझा की है उसमें अभिनेता नीरज पांडे के साथ पीछे की तरफ काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने सफेद शर्ट और नीली डेनिम कैरी की है और उनके अपने लुक को स्नीकर्स से पूरा किया है। वहीं नीरज पांडे ब्लैक कलर की हूडी और सफेद रंग का टाउजर्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को काले-सफेद स्पोर्ट्स शूज से पूरा किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- और मेरा 529वां प्रोजेक्ट मेरे पसंदीदा निर्देशक और मेरे प्रिय मित्र नीरज के साथ। जल्द ही इस प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे...लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि ये बहुत मजेदार होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने #दहिटटीम #एमएस धोनी द अनटोल्ट स्टोरी  #स्पेशल 26 भी लिखा। 
विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और निर्देशक नीरज ने 'बेबी', 'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल छब्बीस' और 'टोटल सियापा' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। हाल ही में, अनुपम खेर ने तेलुगु ड्रामा 'टाइगर नागेश्वर राव' का हिस्सा बनने के लिए अपनी खुशी साझा की थी, जिसे रवि तेजा द्वारा निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें