फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने साझा की 37 साल पुरानी तस्वीर, यूजर्स ने किए ऐसे मजेदार कमेंट्स

Thu, 21 May 2020 01:25 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ साझा करते ही रहते हैं। सबसे ज्यादा ये सेलेब्स अपने फैंस को अपनी थ्रोबैक तस्वीरों से हैरान कर देते हैं। अब हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने भी ऐसा ही कुछ किया है। अनुपम के पोस्ट पर फैंस ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम अक्सर समय समय पर देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। कभी वीडियो के माध्यम से तो कभी किसी तस्वीर के माध्यम से। लेकिन हाल ही में इससे इतर अनुपम ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। और अपने फैंस से पूछा है कि क्या वो उन्हें पहचान पाए?
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर थ्रोबैक तस्वीर - फोटो : Social Media
अनुपम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा है, 'इस 37 साल पुराने ग्रुप फोटो में आज के मनोरंजन जगत के कुछ बहुत मशहूर नाम हैं, इस तस्वीर को 1983 में एक स्टेज परफॉर्मेंस के बाद लिया गया था। चलो देखते हैं कि आप इनमें से कितनों को पहचान पाते हैं। आपके जवाबों का इंतजार है। चलो शुरू हो जाओ दोस्तों।'
 

4 of 5
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : Social Media
इसके बाद इस तस्वीर पर अनुपम के फैंस की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। फैंस ने कई तो बड़े मजेदार कमेंट्स किए। वहीं कई लोगों ने इस तस्वीर में मौजूद कलाकारों को पहचानने की भी कोशिश की। किसी ने तस्वीर में आलोक नाथ को पहचाना तो किसी ने सतीश कौशिक को।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इस तस्वीर में अनुपम खेर के अलावा सुष्मिता मुखर्जी, सतीष कौशिक, आलोक नाथ, शेखर सुमन जैसे तमाम कलाकार नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब अनुपम ने कोई थ्रोबैक तस्वीर साझा की हो। इससे पहले भी अनुपम अपनी कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर चुके हैं।

पढ़ें: अनुष्का शर्मा के घर में खुलेआम घूम रहा था 'डायनासोर', अभिनेत्री ने झट से किया कैमरे में कैद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें