फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यवंशम दिखा रहे चैनल ने यूजर्स से पूछा ये सवाल, अनुपम खेर ने कहा- इसका जवाब तो चांद पर रहने वाले भी दे देंगे

Tue, 02 Mar 2021 12:13 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर, सूर्यवंशम - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिसका प्रसारण टीवी पर बहुत ज्यादा बार होता है। वहीं दर्शक भी इन फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। इसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' का नाम भी शामिल है। हालांकि ये फिल्म बाकी दूसरी फिल्मों की तुलना में ज्यादा बार दिखाई जाती है। इसे लेकर कई तरह के जोक्स और मीम्स भी बनाए जाते हैं। अब हाल ही में सोनी मैक्स ने इस फिल्म के लिए एक ट्वीट किया जिस पर अनुपम खेर ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल फिल्म सूर्यवंशम के लिए चैनल ने लिखा, 'क्या हीरा अपने पिता ठाकुर भानु प्रताप सिंह का दिल जीत पाएगा? अब इस ट्वीट को देखते हुए अनुपम खेर की हंसी छूट पड़ी। उन्होंने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'मेरे प्यारे सोनीमैक्स2मूवीज वालों। आपके इस सवाल को देखकर मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया। ये फिल्म इतनी बार दिखाई गई है कि अब इस सवाल का जवाब चांद पर रहने वाले लोग भी दे सकते हैं। जय हो'।




 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर
इस ट्वीट के साथ अनुपम खेर ने कई हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए। दरअसल ये फिल्म टीवी पर बहुत ज्यादा बार आती है और दर्शक इसे कई बार देख चुके हैं। ऐसे में चैनल का इस फिल्म के प्रसारण के लिए सस्पेंस भरे शब्दों का इस्तेमाल करने पर अनुपम खेर को हंसी आ गई।

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Instagram
सिर्फ अनुपम खेर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस ट्वीट पर मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या भानूप्रताप जहर वाली खीर खाएगा....देखना ना भूलें 7 बजे। वहीं एक ने लिखा,' इसको बच्चों के परीक्षा में पूछना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा,'अनुपम सर ये सवाल अब आप ही इस चैनल से पूछ सकते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म सूर्यवंशम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सेटमैक्स चैनल ने 'सूर्यवंशम' की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के अधिकार 100 साल के लिए खरीद लिए थे। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म बार-बार टीवी पर दिखाई देती है। वहीं अनुपम खेर भी इस फिल्म में कॉमिक किरदार में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें