फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल गर्ल' के एक्टिंग छोड़ने पर अनुपम खेर बोले, ये फैसला जायरा का नहीं दबाव में लिया गया

Mon, 01 Jul 2019 08:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zaira Wasim, Anupam Kher - फोटो : amar ujala
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम की चर्चा हो रही हैं। बीते रोज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए एक्टिंग छोड़ने की घोषणा की। उनकी पोस्ट के अनुसार जायरा वसीम ने एक्टिंग छोड़ने की वजह को इस्लाम धर्म बताया। वहीं उनकी इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड सहित देश की तमाम बड़े सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
anupam kher - फोटो : file photo
इस बीच एक्टर अनुपम खेर ने जायरा वसीम के इस फैसले को दबाव में लिया गया बताया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा है कि, 'ये जायरा का फैसला नहीं हो सकता, उन्होंने ये दबाव में आकर फैसला लिया है। अगर उन्होंने धर्म के नाम पर ये फैसला लिया है तो शायद ये उनका फैसला नहीं हो सकता।'
विज्ञापन

3 of 5
anupam kher - फोटो : file photo
अनुपम खेर ने आगे कहा कि,'मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि एक लड़की ने अपने सपनों को तोड़ दिया। भगवान ने उन्हें बहुत ही शानदार प्लेटफॉर्म दिया था। मैं एक एक्टिंग स्कूल चलाता हूं जहां बहुत लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं लेकिन उन्हें तो ये प्लेटफॉर्म मिल चुका था। उन्होंने ये दबाव में आकर फैसला लिया है। लेकिन ये उनकी जिंदगी है अगर उन्होंने कोई फैसला लिया है तो उसका सम्मान करना जरूरी है। मेरे ख्याल से हम लोगों को उनको अकेला छोड़ देना चाहिए।' 
 

 

4 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
गौरतलब है कि जायरा वसीम ने लंबी पोस्ट लिखकर इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। इस पोस्ट में उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zaira Wasim - फोटो : Twitter
हालांकि इस मामले में जायरा के मैनेजर तुहिन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जायरा के सभी सोशल मीडिया अकाउंट कम्प्रोमाइज हुए हैं और उन्होंने ये पोस्ट नहीं लिखे हैं। लेकिन कुछ समय बाद खुद जायरा ने इंडिया टुडे से हुई बातचीत में बताया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट है उसे उन्होंने खुद लिखा है। इसके बाद जायरा के मैनेजर का फिर से बयान आया जिसमें उन्होंने कहा- हमने कभी नहीं कहा था कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। हम ये जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ है। ये पोस्ट उनके द्वारा ही किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें