anupam kher
अनुपम खेर ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'पिछले कुछ दिनों से देश के हालात देखकर, मन में कुछ अजीब से बेचैनी हो रही है। सोशल मीडिया और टेलीविजन के जरिए जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, उसे देखकर मन बहुत विचलित हो रहा है। हम सब अपनी जिंदगी के किसी न किसी मुकाम पर छात्र रहे हैं। हम सभी ने आंदोलनों में भाग लिया है और वो आंदोलन आमतौर पर सरकार के खिलाफ ही रहे हैं। छात्रों के आंदोलनों पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, बल्कि ये भी कहूंगा कि स्वतंत्र भारत में ये उनका अधिकार है। लेकिन जब ऐसे तत्व जो देश को हानि पहुंचाना चाहते हैं, वो छात्रों के आंदोलनों में भाग लेना शुरू करें और अपने स्वार्थ के लिए देश को नुकसान पहुंचाए तो ये सब आगे चलकर हमारे भविष्य के लिए हमारे देश के भविष्य के लिए और हमारे छात्रों के भविष्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।'