फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जब 101 साल की महिला से मिले अनुपम खेर, पेड़ के नीचे बैठ बनाती है चाय

Mon, 31 Dec 2018 03:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anupam kher
अनुपम खेर इन दिनों अपनी नई फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । फिल्म की शूटिंग पूरी कर अनुपम खेर अब प्रमोशन में जुटे हैं । इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रोल निभा रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
anupam kher
हाल ही में अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है । ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो में नजर आ रही महिला खजुराहो मध्य प्रदेश की है । इस महिला की उम्र 101 साल है । 
विज्ञापन

3 of 5
anupam kher
वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा, 'मैं खजुराहो में हरबी देवी से मिला । वो 101 साल की हैं और खुश हैं । वो एक पुराने पेड़ के नीचे चाय बेचती हैं । वे उत्साह से भरी हुई हैं ।' हरबी देवी को लेकर अनुपम ने बताया कि उनके साथ संक्षिप्त बातचीत आपके जीवन के समृद्ध कर सकती है ।



 

4 of 5
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के सेट की तस्वीर - फोटो : Facebook
अनुपम खेर ने महिला की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना भी की । अनुपम खेर और हरबी देवी के बीच बातचीत का वीडियो 60 सेकेंड का है । यह ट्विटर पर वायरल हो गया है । 5 घंटे में इस वीडियो 66 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anupam kher
15 हजार लागों ने इस वीडियो को लाइक किया है । बता दें कि अनुपम खेर संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म दी एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रोल निभा रहे हैं । हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था. अनुपम के लुक की काफी तारीफ हो रही है ।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें