फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर को मनमोहन सिंह बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट का निधन, अभिनेता ने वीडियो शेयर कर जताया शोक

Sun, 18 Apr 2021 04:59 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Twitter- @AnupamPKher

इस समय देश और दुनिया कोरोना जैसी भयानक महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं रह गया है जो इसके प्रकोप से बच पाया हो। इस खतरनाक वायरस का दुष्प्रभाव हर जगह हर स्थिति में पड़ा है। मनोरंजन जगत और बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। उत्तर से लेकर दक्षिण सिनेमा तक इन दिनों मानों किसी बुरी नजर का साया पड़ गया हो। हर जगह से कोई न कोई बुरी खबर सामने आ ही है। कभी किसी के कोरोना पॉजिटिव होने की तो कभी किसी के निधन की। अभी हाल ही में तमिल एक्टर विवेक के निधन की खबर ने दर्शकों को निराश किया। अब अनुपम खेर ने जानकारी दी है कि उनके टैलेंटेड मेकअप आर्टिस्ट का भी निधन हो गया है।

विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर

अनुपम खेर पहले ही कई तरह की परेशानियों से घिरे हैं और उसमें आशावादी किरण को बिखेरने की कोशिश कर ही रहे थे कि उन्हें एक और धक्का लगा। जब उन्हें पता चला कि द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में उन्हें मनमोहन सिंह का अवतार देने वाले मेकअप आर्टिस्ट का निधन हो गया है। दिग्गज अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपना हाल-ए-दर्द बयां किया है।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई पोस्ट साझा किए हैं। इसमें उन्होंने दो वीडियो और एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनके मेकअप आर्टिस्ट प्रणय दीपक सावंत को देखा जा सकता है। उसकी तस्वीर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने नमन किया।
 

 

4 of 5
अनुपम खेर

एक अन्य वीडियो में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। सीढ़ियों से उतरते हुए ये क्लिप प्रणय द्वारा ही शूट की गई थी। इसकी झलकियां अभिनेता ने अपने ट्विटर पर शेयर की। फिल्म और वीडियो को देखकर ही आप प्रणय के मेकअप आर्ट की प्रतिभा का अंदाजा लगा सकते हैं। उन्होंने बड़ी ही बारीकी से अनुपम खेर को मनमोहन सिंह का रूप दिया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने एक और वीडियो साझा किया, जो मेकअप लेते हुए रिकॉर्ड किया गया था। इसमें प्रणय सावंत उनका मेकअप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके दिए हुए मेकअप लुक और पगड़ी के बाद अनुपम खेर वाकई मनमोहन सिंह की तरह दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने एक शोक भरा संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा कि ’एक अच्छी प्रस्तुति के पीछे बहुत सारे लोगों का सहयोग होता है। 33 वर्षीय मेकअप मैन प्रणय दीपक सावंत के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। वो जीनियस था।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें