फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: अनुपम खेर ने शुरू की मेडिकल सप्लाई में मदद करने की पहल, यूएस से आई पहली खेप

Wed, 12 May 2021 12:35 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का पीक सामने है। ऐसे में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां अपने-अपने स्तर पर देश की मदद करने के लिए अपने अपने हिसाब से योगदान दे रही हैं, जिससे देश में कोरोना की इस दूसरी जानलेवा लहर से बाहर आ सके। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करने के लिए 'प्रोजेक्ट हील इंडिया' (Project Heal India) शुरू किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
इसके जरिए भारत भर में कोरोना के खिलाफ मौजूदा लड़ाई में चिकित्सा सहायता और अन्य राहत प्रदान करके सहायता करना है। प्रोजेक्ट के जरिए संगठन पूरे देश में जरूरतमंद संस्थानों और अस्पतालों को महत्वपूर्ण उपकरण और अन्य जीवन-सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media
 अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'प्रोजेक्ट हील इंडिया' पहल के लोगो के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदलते हुए इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही अभिनेता ने कुछ ट्रक आने के वीडियो भी साझा किए हैं जो अनुपम खेर फाउंडेशन की भंडारण सुविधा पर चिकित्सा उपकरणों और आपूर्ति से भरे हुए पहुंचे।

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

एक दिन पहले, उन्होंने यूएसए से खेप के डिपार्चर का भी एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि वह अपने फैंस और फॉलोअर्स को बताएंगे कि विभिन्न शहरों में खेप कब तक पहुंचेगी। इस पहल के लिए अभिनेता ने डॉ आशुतोष तिवारी (ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन, यूएसए) और बाबा कल्याणी (भारत फोर्ज, इंडिया) के साथ हाथ मिलाया है और साझेदारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
अनुपम ने बताया ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन के डॉ. आशुतोष तिवारी इस काम के लिए सबसे पहले आए थे। डॉ.आशुतोष तिवारी ने कहा कि भारत में लोग अकेले नहीं हैं, हम 10,000 मील दूर हो सकते हैं, लेकिन हम आपको अपने दिल और विचारों के करीब रखना चाहते हैं। हम जो आपूर्ति भेज रहे हैं वह एकजुटता का प्रतीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें