फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने साधा निशाना, ट्वीट में बोले- 'जिन्हें कांग्रेस पसंद है भगवान उन्हें राहुल गांधी...'

Sat, 01 Dec 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anupam kher
प्रसिद्ध अभिनेता तथा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष अनुपम खेर एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 6
Anupam kher
अनपम खेर ने अपने मैसेज में लिखा है- 'चुनाव में आपसी संबंध खराब न करें, जिन्हें भाजपा पसंद है भगवान उनको नरेंद्र मोदी जैसा बेटा दे और जिन्हें कांग्रेस, उन्हें राहुल जैसा।' इस मैसेज को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- 'कृपया इस फॉर्वड मैसेज को अन्यथा न लें। जैसा आया है, वैसा ही पोस्ट कर रहा हूं. धन्यवाद।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
anupam kher
अनुपम खेर के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत समय लिया आपने आने में और आए तो भी भक्ति करने..... एक यूजर ने लिखा- खेर सर...इसपे एक पुराना पर बहुत शानदार गीत याद आ रहा, समझने वाले समझ गए हैं...नासमझे वो अनाड़ी हैं।


 

4 of 6
anupam kher
इतना ही नहीं यूजर्स ने तो अनुपम खेर के बेटे को भी निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने लिखा- राहुल और मोदी जी तो छोड़िए भगवान किसी को सिंकदर खेर जैसा बेटा न दें।
बता दें सिकंदर अनुपम खेर के बेटे का नाम है। एक यूजर ने तो उन पर मौजूदा सरकार की तरफदारी करने का आरोप लगा दिया। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद हैं।
 


 
विज्ञापन

5 of 6
anupam kher poem
बता दें अभी कुछ दिन पहले ही बिजी शेड्यूल का हवाला देकर अनुपम खेर ने FTII के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे की बात करते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया था, 'एफटीआईआई का अध्यक्ष रहते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला और यह मेरे लिए सम्मान का बात थी, लेकिन अपने इंटरनेशनल असाइंमेंट के चलते मैं इस संस्थान को अपना समय नहीं दे पाउंगा, इसलिए मैंने इस पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से अनुपम खेर को पिछले साल अक्टूबर में प्रतिष्ठित एफटीआईआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Accidental Prime Minister
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम' में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें