फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में मनाया गया रामनवमी का पर्व, अनुपम खेर, लता मंगेशकर समेत इन फिल्मी हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं

Thu, 02 Apr 2020 04:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सितारों ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Social Media
देशभर में आज राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था इसलिए इसे पर्व की तरह मनाया जाता है। वैसे तो ये पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस साल लॉकडाउन होने की वजह से इस पर्व को हर जगह सादगी से मनाया गया। लोगों ने घरों में ही रामलला की पूजा-अर्चना कर उनका जन्मोत्सव मनाया। तो वहीं फिल्मी हस्तियों ने भी इस खास मौके पर अपने फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से राम नवमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media
लता मंगेशकर
स्वर कोकीला लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। लता जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भगवान राम की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ लता जी ने लिखा, 'नमस्कार। आप सबको श्रीराम नवमी की बहुत शुभकामनाएं। आज देश पर जो संकट मंडरा रहा है उसका निवारण प्रभु श्रीराम जल्द करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
अनुपम खेर
देश से जुड़े हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी बेबाकी से बात रखने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने तमाम फैन्स को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं। अनुपम ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु राम आपकी और आपके परिवार की रक्षा करें। जय श्री राम।'
 

4 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
रश्मि देसाई
टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई को हाल ही में बिग बॉस के सीजन 13 में देखा गाय था। रश्मि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रश्मि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रा अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ रश्मि ने कैप्शन में लिखा है, 'भगवान राम आपके और आपके परिवार के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। मैं राम नवमी के उपल्क्ष्य में आपके और आपके परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हूं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन
रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी अपने फैन्स को राम नवमी की बधाई दी है। रवीना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा कर उसके साथ में कैप्शन में 'जय श्री राम' लिखा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें