बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 528वीं फिल्म की घोषणा कर दी है। यह एक तेलुगू फिल्म है, जिसमें अनुपम खेर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल द्वारा निर्मित 'टाइगर नागेश्वर राव' तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। बता दें कि अनुपम खेर 35 साल बाद तेलुगू फिल्म में काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 1987 में आई 'त्रिमुर्तुलु' में डॉन का किरदार निभाया था।