फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर सेंसर बोर्ड से पास, रिलीज होते ही बीजेपी-कांग्रेस में घमासान तय

Wed, 05 Dec 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
the accidental prime minister
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से भी कोई कनेक्शन हो सकता है क्या? पहली नजर में तो जवाब नहीं में ही होगा। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि इन चुनावों के चक्कर में अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म द एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज नहीं हो पा रहा है। सेंसर बोर्ड की सूत्रों की मानें तो ट्रेलर का कंटेंट बहुत ही आपत्तिजनक है और विधानसभा चुनावों के बीच अगर ये रिलीज होता तो मामला बिगड़ सकता था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
The Accidental Prime Minister
फिल्म होटल मिलन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की क्लिपिंग हटवा देने वाले सेंसर बोर्ड ने एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलती जुलती शक्लों वाले कलाकारों के साथ पास कर दिया है। ट्रेलर में इन कलाकारों के ऊपर स्क्रीन पर अलग से इनके नाम लिखकर लगाए गए हैं ताकि दर्शक गौर से इन चेहरों को पहचान लें।
विज्ञापन

3 of 6
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
फिल्म एक किताब पर बनी है, पर फिल्म में दिखाए गए चरित्रों से फिल्म निर्माताओं ने अभी तक कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया है। देश के कॉपीराइट कानूनों के मुताबिक किसी जीवित या मृत व्यक्ति की जीवनी पर फिल्म बनाने से पहले उससे या उसके संबंधियों से अनुमति लेना जरूरी है। फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर इसी नाम की एक किताब पर आधारित है।

4 of 6
Anupam Kher
फिल्म के निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे जीएसटी फ्रॉड के एक बड़े मामले में गिरफ्तारी झेल चुके हैं। फिल्म के तमाम प्रोड्यूसर्स में से एक सुनील बोरा पर भी धोखाधड़ी के मामले देश की अलग अलग अदालतों में चलते रहे हैं। फिल्म के एक और प्रोड्यूसर अशोक पंडित हैं। अशोक पंडित अक्सर टीवी चैनलों पर भगवा ब्रिगेड का समर्थन करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
anupam kher
मामले की असली अटकन यहीं से शुरू होती है। सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने फिल्म के पोस्टर या ट्रेलर को सेंसर करने से पहले इसके लिए फिल्म में दिखाए गए किरदारों से उनका अनापत्ति प्रमाण पत्र लाने की बात सार्वजिनक रूप से फिल्म निर्माताओं से कही थी। फिर सेंसर बोर्ड का निजाम बदला। सूत्र बताते हैं कि नए सेंसर बोर्ड चीफ प्रसून जोशी ने एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का जो ट्रेलर पास कर दिया है वह सियासी तौर से बड़ा हंगामा खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anupam kher
फिल्म होटल मिलन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की क्लिपिंग हटवा देने वाले सेंसर बोर्ड ने एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर में मनमोहन सिंह के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के किरदार भी पास कर दिए हैं। इतना ही नहीं फिल्म मेकर्स ने एक दूसरा ट्रेलर भी तैयार किया है ताकि नाम लिखे ट्रेलर पर हंगामा खड़ा होते ही इसे सोशल मीडिया से हटाकर बिना नाम वाला ट्रेलर जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें