फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत पर अनुपम खेर ने जताई नाराजगी, कहा- 'अगर कोई मेरे परिवार को गाली...'

Thu, 11 Jun 2020 03:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर वो अक्सर अपनी राय रखते हैं। बीते दिनों जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिले में पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या के बाद अनुपम खेर का गुस्सा फूटा था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही नफरत को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडिया साझा किया है। इसमें वो कहते हैं, 'मैं बहुत दिनों से एक बात के बारे में सोच रहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आजकल ज्यादा ही नेगेटिविटी नहीं हो गई है? या शायद पहले से ही इतना था, हम क्या बनते जा रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
अनपुम खेर ने कहा, 'कंटेंट के नाम पर आज दूसरों को सरेआम नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। कहीं हिंसात्मक और अश्लील वीडियो सामने आ रहे हैं तो कहीं लॉकर रूम जैसे ग्रुप। लेकिन, सवाल यह है कि इसमें दोष सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का है या उस पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने वाले लोगों का। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने वाले लोग क्या असल जिंदगी में भी अपने माता-पिता के सामने ऐसे ही गालियों और शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कहते हैं हर वीडियो कुछ बताता है, आपके अंदर का सच दिखाता है। क्या यही आज के लोगों को सच है। मैं लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हूं, जहां से मुझे काफी कुछ सीखने को मिलता है।'

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
अनुपम खेर ने कहा, 'मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मेरे द्वारा किसी को कोई दुख ना पहुंचे, लेकिन अगर कोई मेरे परिवारवालों को बिना किसी वजह के गाली देता है तो ऐसे लोगों को जवाब देना मैं जरूरी समझता हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि लॉकडाउन के बीच हमें इतना समय मिला है तो नफरत छोड़कर प्यार बाटें और बुराई छोड़ अच्छाई को दिखाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं सोशल पर मीडिया नकारात्मकता और गालियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करता हूं लेकिन कभी-कभी यह मुश्किल होता है। क्या यह प्लेटफार्मों के बजाय किसी व्यक्ति के भयानक व्यवहार का दोष नहीं है। कृपया मुझे बताएं। आपकी प्रतिक्रियाओं से मुझे समझने में मदद मिलेगी।'

दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आईं कटरीना कैफ, किया ये बड़ा एलान


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें