फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 को लेकर अनूप जलोटा ने खोले कई राज, जोड़ीदार का नाम सुन सलमान भी चौकेंगे

Fri, 14 Jun 2019 04:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota and jasleen
बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट बन अनूप जलोटा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं । अनूप अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ जोड़ी बनाकर शो में पहुंचे थे । अब अनूप फिर से बिग बॉस के घर में जाने की तैयारी कर रहे हैं । एक अखबार से बातचीत के दौरान अनूप जलोटा ने कहा कि पिछले सीजन में वह रिलैक्स करने और हॉलिडे मनाने गए थे । अब वह बिग बॉस 13 में भी जा रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota
एक इंटरव्यू के दौरान जब अनूप जलोटा से पूछा गया कि इस बार वो किसके साथ जोड़ी बनाकर पहुंचेंगे । इसके जवाब में अनूप ने ऐसी इच्छा जता दी जिसे सुनकर सलमान खान भी हैरान हो जाएंगे । दरअसल, अनूप ने कहा कि वो इस बार कटरीना कैफ के साथ शो में जाना चाहते है ।
विज्ञापन

3 of 5
अनूप जलोटा
फिलहाल शो में जाने की बात सिर्फ अनूप जलोटा ही कह रहे हैं लेकिन शो के मेकर्स ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है । एक इंटरव्यू में अनूप ने ये भी कहा कि वो शो को होस्ट कर सकते हैं । अब उनकी बात में कितनी सच्चाई है, ये तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा । 

4 of 5
anup jalota
बता दें कि पिछले सीजन में अनूप, जसलीन मथारू के साथ पहुंचे थे । शो में जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वो जसलीन के साथ रिलेशन में हैं । हालांकि शो से बाहर आने के बाद उन्होंने साफ किया था कि ये सब शो के लिए किया था । जसलीन सिर्फ उनसे संगीत सीखती हैं । दोनों का रिश्ता गुरु-शिष्य का है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : Self
खबरों के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 13 में जरीन खान, चंकी पांडे, वरीना हुसैन, देबोलीना भट्टाचार्य, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों के शो में आने की संभावना है। हालांकि अभी इन कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगी है । 'सोनी टीवी' के फेमस शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी को भी अप्रोच किया गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें