फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और अनूप के ब्रेकअप से बेहद खुश हैं जसलीन के पिता, रिश्ते को लेकर फिर बोली बड़ी बात

Wed, 03 Oct 2018 12:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kbc
बिग बॉस 12 में 2 हफ्ते बीतने के बाद अब कंटेस्टेंट अपने असली रंग-ढंग में आने लगे हैं। इसकी एक झलक कल के एपिसोड में दिखाई दी । शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी आपस में भिड़ गई । दरअसल, कुर्बानी टास्क के बाद अनूप जी को जसलीन की हरकतों ने दुखी कर दिया ।
विज्ञापन

2 of 6
jasleen matharu
अनूप जलोटा ने घर में सबके सामने ये ऐलान किया कि वो इस बात से दुखी हैं कि जसलीन ने उनसे ज्यादा कपड़ों और मेकअप को महत्व दिया । जसलीन बार-बार अनूप को सॉरी कहती रहीं, रोती रहीं । अनूप ने जसलीन की एक ना सुनी और उन्होंने कह दिया कि वो अपनी जोड़ी तोड़ रहे हैं । अब वो अकेले खेलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
jasleen matharu
अनूप ये भी कहते नजर आए कि वो अपने फैसले पर अडिग हैं । उनके इस फैसले को कोई नहीं बदल सकता । घर के सभी कंटेस्टेंट ने अनूप जलोटा से कहा कि शो में रिश्ता ना तोड़ें लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। अब इन दोनों का ब्रेकअप होने के बाद जसलीन मथारू के पिता का बयान आया है ।
 

 

4 of 6
jasleen
जसलीन के पिता केसर मथारू बेटी के ब्रेकअप से बेहद खुश हैं । कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसलीन मथारू के पापा ने बिग बॉस के घर में जाने की इच्छा जताई है। केसर मथारू ने शो के प्रोड्यूसर से घर के अंदर जाने की मांग की थी लेकिन फिलहाल उन्हें मना कर दिया गया है ।
विज्ञापन

5 of 6
anup jasleen
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, केसर मथारू घर के अंदर जाकर जसलीन को समझाना चाहते थे । वो जसलीन को अनूप जलोटा संग रोमांस करने से रोकना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। मथारू ने बताया, 'उन्हें कभी-कभी लगता है कि जसलीन और जलोटा का रिश्ता स्क्रिप्टेड है । उनका रिश्ता केवल बिग बॉस के घर के अंदर जाने के लिए बनाया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anup
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करनवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और जसलीन-अनूप की जोड़ी नॉमिनेट हो गई है । शो में हुए कुर्बानी टास्क में सिर्फ दीपिका कक्कड़ ही सबसे मजबूती से खेलती नजर आईं । बाकी सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट ने पहले ही हार मान ली थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें