मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों भारी उठापठक देखने को मिल रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद से ही हर कोई हैरान है। इसके बाद न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भारतीय जनता पार्टी के खेमे में भी हलचल मच गई है। इस राजनीतिक भूचाल के बीच बॉलीवुड निर्देशक का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।