फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर बॉलीवुड निर्देशक का तंज, लिखा- 'रोना आ गया मुझे'

Wed, 11 Mar 2020 12:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI
मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों भारी उठापठक देखने को मिल रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद से ही हर कोई हैरान है। इसके बाद न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भारतीय जनता पार्टी के खेमे में भी हलचल मच गई है। इस राजनीतिक भूचाल के बीच बॉलीवुड निर्देशक का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
anubhav sinha
दरअसल मध्यप्रदेश की राजनीति में जारी हलचल पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है। अनुभव सिन्हा ने एक बाद के एक ट्वीट किए और इस मामले पर अपने बात रखी। अनुभव का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़ने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में चुनाव ही बंद कर देना चाहिए और आईपीएल ऑक्शन शुरू कर देना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
anubhav sinha
अनुभव ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'चुनाव कर देना चाहिए बंद। IPL Auction टाइप का कुछ शुरू कर देना चाहिए। चुनाव का पैसा भी बचेगा हमारा टाइम भी। ढेर भाषण और रैली भी नहीं करना होगा देश सेवा में स्वयं को समर्पित करने में लिए समय भी रहेगा। ठीक है?'

4 of 5
anubhav sinha
अनुभव सिन्हा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मतलब कमाल है। हर दूसरे महीने हमारे चुने हुए नेता बसों में भर भर के full public view में छुपाए जाते है कि कहीं बिक न जाएं। TV उनपर चर्चा करता है, हम देखते हैं। वो बसों की खिड़कियों से victory sign दिखाते हैं मानो कह रहे हों इस बार नहीं बिक पाएंगे हम। Next Time!!!'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
इसके बाद आखिरी में अपने तीसरे ट्वीट में अनुभव ने लिखा, 'और वो सिंधिया साहब कह रहे हैं कि उनको देश और समाज की सेवा करने के अवसर नहीं मिल रहे थे। रोना आ गया मुझे। सच, इतने कमिटेड लोगों को अवसर नहीं मिल रहा है देश में।' बता दें कि ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि मेरा मानना है कि सबसे अच्छा यह है कि मैं अब एक नयी शुरूआत के साथ आगे बढूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें