फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता अनुभव सिन्हा की पिछली दो फिल्में 'रा-वन' और 'तुम बिन 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। जिसके बाद अब इस साल उनकी दो फिल्में 'मुल्क' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' रिलीज होनी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
anubhav sinha
दोनों फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा होने के बाद अनुभव सिन्हा अब अमेरिकन फिल्म सीरीज '50 शेड्स ऑफ ग्रे' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से प्रेरित वो 5 वीडियोज का म्यूजिक सीरीज बनाएंगे। पहली दो म्यूजिक वीडियो सीरीज में 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान मुख्य भूमिका में होंगी। बता दें कि फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे। सोनल फिलहाल महेश मांजरेकर की पीरियड ड्रामा कर रही हैं। बाकी के 3 वीडियो में अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
- फोटो : amar ujala
इस बारे में अनुभव सिन्हा ने बताया कि 'काफी समय हो चुका है मैंने कोई म्यूजिक वीडियो नहीं बनाया है। फिलहाल तो मैं पिछले 6 महीने से 'मुल्क' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' पर काम कर रहा हूं। जिसमें कोई भी गाना या डांस नंबर नहीं है। दोनों फिल्मों की वजह से व्यस्तता काफी बढ़ गई है। फिल्म की व्यस्तताओं के बीच मैंने सोचा कि जब तक कि मैं अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करूं उससे पहले कोई म्यूजिक वीडियो बनाते हैं।'
4 of 5
sonal chauhan
अनुभव सिन्हा ने आगे बताया कि 'मुझे लगता है कि आज के समय में प्यार को गलत समझ लिया जाता है। मेरी कोशिश है कि प्यार के कई शेड्स को अपने म्यूजिक वीडियो में दिखा सकूं। उम्मीद है सोनल चौहान उस किरदार को बहुत ग्रेसफुली तरीके से वीडियो में दिखाएंगी।'
इससे पहले अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। जिसमें तापसी पन्नू और ऋषि कपूर नजर आए थे। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित यह फिल्म 27 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज होगी।