फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने फैंस को दी थी देश छोड़ने की सलाह, अब इस डायरेक्टर का मिला समर्थन

Sun, 11 Nov 2018 12:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli - फोटो : file photo
क्रिकेटर विराट कोहली पिछले दिनों अपने एक फैंस को दिए जवाब के बाद विवादों में घिर गए थे। विराट का ये जवाब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जहां कुछ लोगों ने विराट की आलोचना की तो कुछ ने उनका समर्थन भी किया। अब इस मामले में एक और सेलिब्रिटी का बयान आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
anubhav sinha - फोटो : social media
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा, विराट कोहली के समर्थन में उतर आए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'दोस्तों, कोई बात नहीं। कोहली युवा हैं। उत्तेजित हो जाते हैं। हां, सही है कि उस प्रशंसक के सवाल का जवाब इससे अच्छे तरीके से दिया जा सकता था लेकिन इस टिप्पणी को लेकर उनके बारे में राय न बनाएं। वैसे भी, आजकल किसी भी मामले में लोगों को दूसरे देश भेजने का प्रचलन चला हुआ है।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli - फोटो : file photo
दरअसल, विराट कोहली ने सोमवार को अपने 30वें जन्मदिन के मौके पर एक एप लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने विराट से कहा कि उसे कोहली की टीम के खेल के बजाए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का खेल देखना ज्यादा पसंद है।।

4 of 5
virat kohli - फोटो : file photo
विराट कोहली ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि 'इन आलोचनाओं का मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अगर भारत में रहते हुए कोई भारतीय खिलाड़ियों को पसंद नहीं करता है तो उसे देश में नहीं रहना चाहिए। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है कि तुम्हें मेरा खेल पसंद नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता है कि तुम्हें इस देश में रहकर दूसरी चीजों को पसंद करना चाहिए। अपनी प्राथमिकताओं को बदलें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli - फोटो : file photo
आलोचनाओं के बाद विराट कोहली ने ट्वीट कर सफाई दी कि 'मुझे लगता है कि ट्रोलिंग करना मेरे लिए नहीं है। मैंने तो यह कहा था टिप्पणी में 'इन भारतीयों' का उल्लेख कैसे किया गया था, बस। मैं पसंद की आजादी के चुनाव का पक्षधर हूं। इस चीज को अधिक गंभीरता से न लें और त्योहार के सीजन का आनंद लें। सभी को प्यार।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें