फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faraaz: 'BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल' में हुआ फराज का वर्ल्ड प्रीमियर, ढाका में हुए आतंकी हमले पर आधारित है फिल्म

Wed, 19 Oct 2022 12:12 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा की फिल्म 'फराज' का लंदन में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसल मेहता द्वारा निर्मित और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फराज' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अब फिल्म का लदंन में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया, जिसमें निर्माता निर्देशक से लेकर फिल्म से जुड़े अन्य सदस्य भी शामिल रहे।  जहान कपूर और आदित्य रावल अभिनीत हंसल मेहता की 'फराज' का वर्ल्ड प्रीमियर लंदन के सोहो में प्रतिष्ठित कर्जन सिनेमा में हुआ। इस दौरान पूरा हॉल दर्शकों से भरा हुआ था। जहां फिल्म को काफी सराहनी मिली। बता दें कि ये फिल्म साल 2016 में बांग्लादेश में हुए एक आतंकी हमले पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 5
फराज का वर्ल्ड प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'फराज' के प्रीमियर के दौरान फिल्म के कलाकारों आदि से 15 मिनट की सवाल-जवाब सेशन भी रखा गया, जिसे डेमन वाइज द्वारा संचालित किया गया था। जिसमें फिल्म को लेकर कई सवाल किए गए। जैसे फिल्म की वास्तविक पृष्ठभूमि कास्टिंग और 'फराज' के गंभीर अन्याय का सामना करने के लिए खड़े होने की कहानी क्या है। लोगों में इतना जबरदस्त उत्साह देखने को मिला कि एंट्री पाने के लिए सिनेमाघरों के बाहर तक लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

3 of 5
फराज वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान मौजूद फिल्म के निर्माता-निर्देशक, कलाकार व अन्य - फोटो : social media
दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया से अभिभूत निर्देशक हंसल मेहता ने कहा, "यह मेरे लिए एक बहुत ही भावनात्मक क्षण है क्योंकि कड़ी मेहनत और इस फिल्म को बनाने में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मैं वास्तव में बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में शानदार प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं। दर्शकों के पास स्क्रीनिंग के बाद पूछने के लिए कुछ वाकई तीखे सवाल थे।"

4 of 5
फिल्म फराज का वर्ल्ड प्रीमियर लंदन में हुआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता अनुभव सिन्हा ने आगे कहा, "हंसल आज के उन कुछ फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जो अपने सिनेमा को इतना यथार्थवादी और सच्चा रखते हैं। 'फराज' एक ऐसी कहानी थी जिसे बताने की ज़रूरत थी और हंसल ने उस रात की भयावह घटनाओं के साथ सही न्याय किया है। हम बहुत खुश हैं कि दर्शकों को इसे इतना प्यार से मिल रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराज - फोटो : सोशल मीडिया
'फराज' फिल्म बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होली आर्टिसन कैफे पर हुए उस आतंकवादी हमले पर आधारित है, जिसमें जिसमें 22 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 'फराज' को बनारस मीडिया वर्क्स, महाना फिल्म और टी-सीरीज बैनर तले संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। फिल्म में जहान कपूर, आदित्य रावल, जूही बब्बर, आमिर अली, पलक लालवानी, सचिन लालवानी, रेशम साहनी, जतिन सरीन, निनाद भट्ट और हर्षल पवार आदि कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें