फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनु मलिक के भतीजे ने किया MeToo का सपोर्ट, बोले- 'उन्हें अपनी फैमिली का हिस्सा नहीं मानता...'

Fri, 01 Feb 2019 09:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
anu malik
बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की लहर की चपेट में म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक भी आ गए थे । सिंगर सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे । उस समय अनु मलिक 'इंडियन आइडल' को जज कर रहे थे । आरोप लगने के बाद अनु मलिक को शो से हटा दिया गया था । अनु मलिक ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी साध रखी है । 
विज्ञापन

2 of 7
amaal malik
हाल ही में अनु मलिक के भतीजे अमाल मलिक ने इस बारे में बयान दिया है । अमाल का कहना है कि वो अनु मलिक को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानते हैं । बता दें कि अमाल जल्द ही अपकमिंग शो किड्स सारेगामापा लिटिल चैम्पियन में जज के रूप में नजर आएंगे । 
विज्ञापन

3 of 7
amaal malik
इसी शो के एक प्रमोशनल ईवेंट में अमाल ने इंटरव्यू में ये बात कही । अमाल ने कहा, 'जब यह सब हुआ तो ये हमारे लिए अपमानजनक था । लेकिन अहम ये है कि हमारे लिए सबसे पहले फैमिली के हम चार सदस्य हैं । इसके अलावा मैं किसी को भी अपनी फैमिली नहीं मानता हूं ।'
 

4 of 7
amaal malik
'इसके अलावा मैं किसी को भी अपनी फैमिली नहीं मानता हूं । मैं MeToo मूवमेंट को सपोर्ट करता हूं और पूरी तरह से इसके साथ हूं । जब सोशल मीडिया पर लोग बात करते हैं तो वह गलत लगता है । जब आपने किसी पर आरोप लगाए हों और उसका नाम लिया हो तो आपको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए ।'
विज्ञापन

5 of 7
Anu Malik - फोटो : instagram
बता दें कि श्वेता पंडित और सोना महापात्रा के अलावा 2 और महिलाओं ने अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे । इन दोनों महिलाओं ने मिड डे से बातचीत में कहा था अनु मलिक पर आरोप पर लगाए थे । 90 के दशक में स्ट्रगलिंग सिंगर रही महिला ने कहा था कि अनु मलिक ने उसे गलत ढंग से छुआ था । आपत्ति व्यक्त करने पर उन्होंने हंसते हुए सॉरी बोल दिया ।
विज्ञापन

6 of 7
anu malik
इसके बाद अनु ने महिला को घर पर मिलने के लिए बुलाया । इस बार वो घर पर अकेले थे । दोनों लॉज में बैठकर फॉर्मल बात कर रहे थे । कुछ देर बाद इस मीटिंग ने अलग मोड़ ले लिया । अनु मलिक ने महिला की स्कर्ट उठा दी । तभी दरवाजे की घंटी बजी और महिला ने भागने की कोशिश की । अनु मलिक ने मौका देखकर उससे सॉरी बोला । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anu malik
साथ ही कहा कि वो एक उत्तेजक व्यक्ति हैं । अनु मलिक ने महिला को धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस को बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा । इसके बाद अनु मलिक खुद महिला को घर तक छोड़ने गए । इस दौरान कार में भी उन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकत की ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें